
आगरालीक्स…… मथुरा की बीजेपी सांसद हेमा मालिनी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। जयपुर के करीब दौसा में हुए इस हादसे एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। हेमा मालिनी के चेहरे और सिर में चोट आई है। हालांकि, हेमा को लगी चोट गंभीर नहीं है। उनको चार टांके लगे हैं।हेमा मालिनी अपनी कार से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर मथुरा होते हुए जयपुर आ रही थीं,
जबकि जयपुर से आ रही ऑल्टो कार एक कार लालसोट के लिए दूसरे बाइपास पर टर्न लेने की तैयारी में थी। इसी दौरान ऑल्टो कार से उनकी मर्सिडीज की जबरदस्त भिडंत हुई। इससे दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हेमा मालिनी को सिर, पांव व हाथ में चोटें आई। घायल हेमा को लेकर
दौसा निवासी डॉ. शिव शर्मा उन्हें लेकर जयपुर के लिए रवाना हुए और यहां फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि हेमा खतरे से बाहर हैं।
दूसरी अल्टो कार में सवार डेढ़ वर्षीय बालिका चिन्नी पुत्री हर्ष खंडेलवाल मौत हो गई। हादसे में चिन्नी के पिता हर्ष उर्फ हनुमान (30), मां शिखा (30), भाई शोमिल (4) तथा सीमा पत्नी गिर्राज खंडेलवाल (45) घायल हो गए, जो एक ही परिवार के हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां से चिन्नी की मां शिखा व भाई शोमिल को जयपुर रैफर कर दिया। ऑल्टो कार में सवार लोग जयपुर से लालसोट जा रहे थे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट करके घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a comment