मथुरालीक्स …श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिन में 45 लाख श्रद्धालु जुटेंगे, मथुरा और वृंदावन में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था भी बदली गई है। जानें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छह से आठ सितंबर तक मथुरा और वृंदावन में करीब 45 लाख श्रद्धालु आएंगे, यह आकलन एलआईयू द्वारा किया गया है। इसे देखते हुए मथुरा और वृंदावन में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। कई मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे।
ये रहेगी व्यवस्था
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए जोन से 4500 जवान तैनात किए गए हैं। शासन स्तर से भी पुलिस फोर्स की तैनाती की जानी है। इसकी तैयारी चल रही है।
पूरी तरह से मार्ग रहेंगे बंद
जनमाष्टमी पर मथुरा में जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। इन मार्गों पर पैदल ही श्रद्धालु आ जा सकेंगे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि जन्माष्टमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।