आगरालीक्स…पकड़ो, पकड़ो, पकड़ो…बैग में 20 लाख की ज्वैलरी है…वृंदावन के बंदर हीरे की ज्वैलरी से भरा बैग छीनकर ले भागे. कारोबारी के उड़ गए होश….8 घंटे बाद वापस मिला बैग
वृंदावन के बंद जग प्रसिद्ध हैं..इनका अपना अलग ही अंदाज है. इनको कोई अपनी तरफ से सामान दे या खाने की चीज दे तो ये उसे पकड़ेंगे नहीं, लेकिन चोरी छुपे कभी किसी का चश्मा छीन ले जाते हैं तो कभी किसी का मोबाइल और कभी किसी का बैग. फिर इन बंदरों से अपनी चीजें वापस लेने के लिए लोगों को जतन करने पड़ते हैं. हालांकि बाद में सामान सुरक्षित मिल जाता है लेकिन पहले इन बंदरों की सेवा करनी पड़ती है. लेकिन गुरुवार शाम को बांकेबिहारी जी के दर्शन करने आए श्रद्धालु के इन बंदरों ने होश उड़ा दिए.जानिए क्या है मामला
अलीगढ़ के रहने वाले अभिषेक अग्रवाल पूरे परिवार के साथ वृंदावन आए हुए थे. उनहोंने शाम को बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला की सेवा की और आज शुक्रवार को बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद वापस अलीगढ़ के लिए जा रहे थे. लेकिन गौतम पाड़ा तिराहे पर अचानक एक बंदर पीछे से आता है और इनके हाथ में लगे बैग को छीन ले जाता है. यह देखते ही अभिषेक के होश उड़ जाते हैं और वो पकड़ो, पकड़ो की आवाज लगाते हुए बंदर के पीछे भागते हैं. लोगों को बाद में मालूम पड़ता है कि जिस बैग को बंदर लेकर भागा है उसमें 20 लाख रुपये के हीरे के आभूषण हैं.
बैग लेकर भागे बंदर को फ्रूटी और केले दिएगए लेकिन एक घंटे तक बंदर ने बैग वापस नहीं दिया. इस पर अभिषेक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस यहां पहुंच गई और 8 पुलिसकर्मी बैग की तलाश में जुट गए. करीब 8 घंटे की मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने बंदर से बैग बरामद कर ही लिया. बैग को बरामद कर पुलिस बांकेबिहारी चौकी लाई. यहां अभिषेक की मौजूदगी में बैग खोला गया तो उसमें ज्वैलरी और कैश सुरक्षित था. पूरा सामान वापस मिलने पर अभिषेक अग्रवाल ने वृंदावन पुलिस को थैंक्स कहा और कह कि यह सब बांकेबिहारी की कृपा और पुलिस की मेहनत है कि मुझे मेरा बैग वापस मिल गया.