मथुरालीक्स…इंस्टाग्राम वाला प्यार निकला धोखेबाज. दोस्ती के बाद युवती को गेस्ट हाउस मिलने के लिए बुलाया…कमरे में की ऐसी हरकत, शर्मसार युवती पहुंची पुलिस के पास
मथुरा में एक युवती को इंस्टाग्राम वाला प्यार महंगा पड़ गया. दोस्ती के बाद शुरू हुई यह बातचीत प्यार में बदल गई. युवक ने युवती को 31 मार्च को गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया. युवती भी अपने प्यार से मिलने के लिए पहुंच गई लेकिन यहां उसे धोखा मिला.आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. शर्मसार हुई युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है.20 साल की इस युवती ने बताया कि उसका संपर्क इंस्टाग्राम पर राकेश नाम के युवक से हो गया. दोनों के बीच बातचीत हो गई और दोस्ती में बदल गई. 31 मार्च को राकेश ने युवती को मिलने के लिए पागल बाबा मंदिर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस पर मिलने के लिए बुलाया. जब युवती यहां पहुंची तो आरोपी राकेश ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. विरोधक रने पर उसकेसाथ मारपीट की और उसके साथ रेप का प्रयास किया. युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है