मथुरालीक्स…वृंदावन में ई—रिक्शा में घूमे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे. बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के हवाई चप्पल पहने नजर आए. बांकेबिहारी जी और इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बुधवार को वृंदावन में मौजूद रहे लेकिन वो यहां पर बिल्कुल सामान्य श्रद्धालु की तरह घूमते नजर आए. बिना किसी प्रॉटोकॉल और सुरक्षा के निशांत कुमार हवाई चप्पल पहने हुए थे और ई—रिक्शा में उन्होंने सफर भी किया. इस दौरान उन्होंने ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी और इस्कॉन मंदिन के दर्शन किए. उन्होंने बाजार में भारतीय परिधान व धार्मिक साहित्यिक पुस्तकें खरीदीं.निशांत कुमार ई रिक्शा में घूमते हुए यमुना किनारे पहुंचे यहां उन्होंने यमुना पूजन किया. उनके साथ उनके प्रतिनिधि अंगद यादव भी साथ रहे. ई रिक्शा में बैठकर ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने आराध्य के दर्शनल किए और इसके बाद फिर इस्कॉन मंदिर पहुंचे. निशांत कुमार कुछ जगह पैदल ही घूमे. यहां गंगोत्री शोरूम में भारतीय परिधान पसंद किए और खरदीे. पास ही धार्मिक पुस्तकें खरीदें और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.