Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra Local News: American woman passenger’s purse found at metro station returned safely…#agranews
आगरा

Agra Local News: American woman passenger’s purse found at metro station returned safely…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो में अमेरिकी महिला पर्यटक भूली अपना पर्स. मेट्रो कर्मियों ने सुरक्षित वापस लौटाया. जरूरी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और नकदी सही-सलामत पाकर मुस्कुराई अमेरिकी महिला यात्री

उत्तर प्रदेश मेट्रो का लॉस्ट एंड फाउंड सेल एक बार फिर यात्रियों के लिए भरोसेमंद और सहायक साबित हुआ है। मेट्रो कर्मियों की सतर्कता, ईमानदारी एवं निर्धारित प्रक्रिया के पालन से एक विदेशी महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें वापस सौंपा गया। घटना दिनांक 03 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग तीन बजे की है, जब कैप्टेन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक सफेद रंग का पर्स प्राप्त हुआ। इस पर्स में 4 एटीएम कार्ड्स, 1 यूएसए ड्राइविंग लाइसेंस, 1 यूएसए पासपोर्ट कार्ड, ₹2,800/- भारतीय मुद्रा, 1 होटल रूम कार्ड और 1 इमरजेंसी मेडिकल सर्टिफिकेट मौजूद था।

मेट्रो कर्मियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह पर्स उसी दिन रात लगभग आठ बजे संबंधित यात्री को सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया। पर्स प्राप्त करने वाली यात्री सुश्री बरबरा एन स्टैचनिक ग्रेश हैं जोकि साउथ स्ट्रीट, फ्रीलैंड, पेंसिल्वेनिया, यूएसए की हैं। अमेरिकी महिला ने पर्स और जरूरी दस्तावेज वापस मिलने पर मेट्रो कर्मियों का आभार जताया एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस अवसर पर कहा, "मुझे अपनी टीम पर गर्व है जो हर संभव तरीके से जनता की सेवा करने के लिए समर्पित है।" उन्होंने दोहराया कि मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा ने यात्रियों का भरोसा जीता है और यह अन्य किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक है।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 8th February 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

error: Content is protected !!