मथुरालीक्स…मथुरा में भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या. दशहरा मेला देखने के लिए आया था
मथुरा के छाता में भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या की गई है. कस्बे के गोवर्धन फ्लाईओवर के नीचे स्टेशन जाने वाले राड पर भाजपा के आजनौख बूथ अध्यक्ष शुगर सिंह के 24 साल के भतीजे अजीत पुत्र जगदीश की हत्या की गई है. पुलिस मामेल की जांच कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.
गांव आजनौख में भाजपा के बूथ अध्यक्ष शुगर सिंह है. इनके भतीजे का नाम अजीत पुत्र जगदीश है. अजीत गांव आजनौख से छाता दशहरा का मेला देखने आया था. मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे के पास किसी का फोन आया था कि वह छाता गया था. तभी छाता में ही उनके बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. थाना अध्यक्ष का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अजीत के दो छोटे छोटे बच्चे हैं.