मथुरालीक्स…Mathura News: दर्दनाक हादसा, थार और टेंपो की भिड़त के बाद सड़क पर गिरे घायलों को डंपर ने रौंदा, चार की मौत
मथुरा के जैत क्षेत्र के रामताल नगला मोड पर शनिवार को क्रष्णा कुटीर के पास थार ने सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। भीषण हादसे के बाद टेंपो सवार लोग सड़क पर गिर गए। सड़क से जब तक उठ पाते पीछे से डंपर आ गया और सड़क पर गिरे लोगों को चपेट में ले लिया। चार लोगों की मौत हो गई।