मथुरालीक्स ….मथुरा के वृंदावन से आगरा के बटेश्वर तक चलने वाला क्रूज ट्रायल के दौरान वृंदावन में यमुना में फंस गया,नाव से अधिकारियों को बाहर निकाला गया।
मथुरा के वृंदावन से आगरा में यमुना के साथ ही बाह के बटेश्वर तक क्रूज चलाया जाना है। पहले चरण में मथुरा वृंदावन में 150 लोगों की क्षमता वाला गरुण क्रूज चलना है। इसके लिए शुक्रवार को क्रूज का ट्रायल हुआ, क्रूज में अधिकारियों के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और टेक्नीशियन सवार हुए। केशीघाट के सामने यमुना में क्रूज का ट्रायल शुरू हुआ। क्रूज 500 मीटर चला था कि अचानक से फंस गया।
पानी कम होने से बालू में फंसा, निकलने लगा धुआं
केशीघाट के सामने 500 मीटर चलते ही क्रूज यमुना में बालू में फंस गया, यमुना में पानी कम होने के कारण क्रूज आगे नहीं बढ़ा, बालू में फंसने से क्रूज से काला धुआं निकलने लगा। इससे हड़कंप मंच गया। क्रूज में अधिकारी सवार थे, उन्हें बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
नाव से बाहर निकाले गए अधिकारी, ज्यादा लोग थे सवार
इसके बाद क्रूज से अधिकारियों को बाहर निकालने के लिए नाव की मदद ली गई, नाव से अधिकारियों को बाहर निकाला गया। क्रूज की क्षमता 150 है लेकिन उसमें 162 लोग सवार थे, इस कारण भी समस्या हुई। मथुरा क्रूूज एलायंस के अधिकारी राहुल शर्मा का मीडिया से कहना है कि पहली बार क्रूज का वास्तविक ट्रायल हुआ है, क्रूज की क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और यमुना में पानी कम होने से क्रूज फंस गया, स्पीड वोट से 22 लोगों को बाहर निकाला गया।