मथुरालीक्स…मथुरा में वन विभाग का प्रधान लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट. पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए ले रहा था 50 हजार रुपये…कैश हाथ में लेते ही दबोचा
मथुरा में शुक्रवार को वन विभाग का प्रधान लिपिक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. एंटी करप्शन टीम ने उसे रिश्वत हाथ में लेते ही अरेस्ट कर लिया. आरोपी पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए 50 हजार रुपये ले रहा था. इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया
शुक्रवार दोपहर को एंटी करप्शन टीम समाजिकी वन प्रभाग सिविल लाइन के कार्याल्य में पहंची. बताया जाता है कि नगला हसनपर में रहने वाले राजन सिंह पेट्रोल पंप लगवाना चाहते हैं. इसकी एनओसी के लिए प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी राजन सिंह से 50 हजार रुपये मांग रहा था. राजन सिंह की शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही किशोर चतुर्वेदी ने 50 हजार रुपये अपने हाथों में लिए तुरंत एंटी करप्शन टीम आगरा ने उसे अरेस्ट कर लिया. आरोपी के खिलाफ थाना जमुना पार में मुकदमा दर्ज कराया गया है.