मथुरालीक्स इस्कॉन मंदिर, वृंदावन के दान विभाग के प्रमुख को गोली मारने की धमकी से मची खलबली। इस्कॉन मंदिर के सीएफओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ( Mathura News: Iscon Temple Donation department head got life threat on guest house phone)
इस्कॉन मंदिर, वृंदावन में गेस्ट हाउस भी है, गेस्ट हाउस की बुकिंग के लिए नंबर 9520992715 दे रखा है। गुरुवार को गेस्ट हाउस के बुकिंग नंबर पर किसी व्यक्ति ने फोन किया, धमकी दी कि मंदिर के दान विभाग के प्रमुख राधा सखा की गोली मारकर हत्या कर दूंगा। इससे खलबली मच गई। मंदिर के सीएफओ विष्णुनाम दास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर का मीडिया से कहना है कि इस्कॉन मंदिर के सीएफओ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, धमकी देने वाले की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।