मथुरालीक्स ..Mathura News: बरसाना में आज लड्डू होली, संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, लट्ठमार होली के लिए मथुरा,वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में रूट डायवर्ट।
ब्रज में होली की उमंग और उत्साह के साथ गुलाल उड़ रहा है। बरसाना की लट्ठमार होली 25 फरवरी को है, 26 फरवरी को नंदगांव में लट्ठमार होली होगी और वृंदावन में 27 जनवरी को रंगभरनी एकादशी पर होली है। इससे पहले बरसाना में मंगलवार यानी आज 24 फरवरी को लडडू की होली है इसके लिए लडडू तैयार किए गए हैं। 20 कुंतल लड्डुओं की बरसात श्रद्धालुओं पर होगी। ( Mathura News: Laddu Holi in Barsana Today, Route diversion in Mathura, Vrindavan, Barsana & Nandgaun )
संत प्रेमानंद महाराज ने नहीं दिए दर्शन
वहीं, संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को एकांतिक वार्तालाप और दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। श्री राधा केलीकुंज परिवार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य वर्तमान में अनुकूल नहीं है, चिकित्सिकीय परामर्श और विश्राम की आवश्यकता को देखते हुए मंगलवार का एकांतिक वार्तालाप और दर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
रूट किया गया डायवर्ट, 8 जोन, 14 सेक्टर में बांटा बरसाना
वहीं, होली पर बरसाना, नंदगांव, वृंदावन और मथुरा में भीड़ उमड़ेगी इसके लिए बरसाना को आठ जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही रूट डायवर्जन भी किया गया है।

