मथुरालीक्स …Mathura News: वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, 75 वर्ग मीटर के मकान को स्वेच्छा से परिवार ने कॉरिडोर के लिए दिया। 275 परिवारों की भूमि का किया जाना है अधिग्रहण। ( Mathura News: Land acquisition for Banke Bihari Temple corridor start with 75 square meter house#Mathura)
ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में भीड़ बढ़ने से दर्शन करने में आ रही समस्या को देखते हुए पांच एकड़ में काशी की तर्ज पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए मंदिर के आस पास मकान और दुकान सहित 275 परिवारों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। 265 करोड़ रुपये से पांच एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी, इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
75 वर्ग मीटर के मकान के अधिग्रहण का समर्थन पत्र दिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर क्षेत्र में रहने वाली श्रीयति गोस्वामी ने अपने पुत्र अंशुल और आकाश के साथ अपने मकान के अधिग्रहण के लिए डीएम मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वे स्वेच्छा से अपना मकान दे रही हैं, जिससे वृन्दावन का विकास हो।
मकान के बदले मिलेगा फ्लैट, दुकान के बदले दुकान
डीएम मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि कॉरिडोर के लिए जिन परिवार का मकान लिया जाएगा उन्हें रहने के लिए फ्लैट दिया जाएगा, दुकान के बदले दुकान दी जाएगी और मुआवजा भी मिलेगा। इसलिए कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।