आगरालीक्स…Agra News: आज से स्कूल खुल गए, अभी शिक्षकों को स्कूल आना है बच्चों के लिए स्कूल खुलने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ( Agra News: Schools open for teachers#Agra )
गर्मियों की छुट्टी के बाद यूपी के सरकारी स्कूल सोमवार यानी 16 जून से खुल गए हैं। निजी स्कूल भी खुलने लगे हैं, लेकिन अभी स्कूल में शिक्षकों के साथ ही कर्मचारियों को ही आने के लिए कहा गया है। बच्चों को अभी स्कूल नहीं आना है, बच्चों को जुलाई में स्कूल आना होगा।
होम वर्क करने में जुटे अभिभावक
गर्मियों की छुट्टी में बच्चे घूमने गए, अपने ननिहाल और रिश्तेदारी में मस्ती कर लौटने लगे हैं। इसके साथ ही स्कूल का होमवर्क करना भी शुरू कर दिया है। बच्चों के साथ परिजन भी होमवर्क कराने में जुटे हैं।