आगरालीक्स…मथुरा में अब दरोगा की टोपी ले गया बंदर. मौका पाते ही लेकर छत पर जा बैठा. दो दिन पहले मथुरा के डीएम का चश्मा ले गया था बंदर….
मथुरा के जिलाधिकारी का चश्मा छीन कर ले जाने के बाद अब आज एक बंदर दरोगा की टोपी को ले गया. दरोगा की टोपी ले जाने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और वो कई तरह से बंदर से टोपी लेने के लिए उसके मान मनोवल में जुट ्रगए.
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में काफी संख्या में बंदर हैं. बंदरों द्वारा आए दिन श्रद्धालुओं के साथ उत्पात की खबरें आती रहती हैं लेकिन दो दिन पहले यहां के बंदर तब ज्यादा सुर्खियों में आ गए जब बांके बिहारी मंदिर के पास निरीक्षण कर रहे जिलाधिकारी का चश्मा एक बंदर उतारकर ले गया. जब तक डीएम और अन्य अधिकारी बंदर की इस हरकत को समझते तब तक बंदर छत पर जा बैठा. अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद बंदर ने बमुश्किल चश्मा छोड़ दिया. अब आज एक बंदर एक दरोगा की टोपी को लेकर ऊपर जा बैठ गया. बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में तैनात दरोगा ने अपनी टोपी उतारकर गेट नंबर एक के पास बनी चौखंडी पर रख दी और इधर उधर हो गए.

बंदर की नजर जब दरोगा की टोपी पर पड़ी तो मौका पाते ही वह उसे वहां से उठाकर मंदिर की छत पर बैठ गया. मंदिर की छत पर दरोगा की टोपी लिए बंदर को जब लोगों ने देखा तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. टोपाी पाने के लिए पुलिसकर्मी बंदर की मानमनोवल करने में जुट गए. ये टोपी किस दरोगा की है ये तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.