मथुरालीक्स…राष्ट्रपति ने लगाई गोवर्धन महाराज की सप्तकोसी परिक्रमा. गिरिराज जी महाराज के दर्शन किए.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गिरिराज जी महाराज के दर्शन किए. गोवर्धन पहुंची राष्ट्रपति ने सबसे पहले दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद सप्तकोसी परिक्रमा लगाई. परिवार के साथ गोल्फ कार्ट से राष्ट्रपति ने यह परिक्रमा लगाई. करीब डेढ़ घंटे में यह परिक्रमा पूरी हुई और इसके बाद राष्ट्रपति ने गोवर्धन महाराज के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
