मथुरालीक्स…बरसाना में वीआईपी परिवार के साथ रोपवे पर हुआ कुछ ऐसा कि मची चीख पुकार…ऊपर जाने के बाद नीचे जाने लगी ट्रॉली
राधरानी के मंदिर बरसाना में मंगलवार को एक वीआईपी परिवार के लोग दर्शन के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन जाने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया और ट्रॉली में सवार हो गए. तीन ट्रॉलियां ऊपर जाने लगी लेकिन रास्ते में अचानक बिजली चली गई जिससे तीनों ट्रॉलियां ऊपर जाने के लिए बैक होने लगीं. इससे ट्रॉलियों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई.सुरक्षा गार्डों ने रोका हादसा
ट्रॉलियों के बैक आने और चीख पुकार मचने के बाद रोपवे स्थल पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह ट्रॉलियों को आपस में टकराने से रोका. इस दौरान दो ट्रॉलियों के शीशे टूट गए. पुलिस का कहना है कि अचानक बिजली जाने से ट्रॉली बैकहो गई थीं.किसी भी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ. वहीं रोपवे के डायरेक्टर अभय अवस्थी ने कहा कि अचानक बिजली जाने पर आपरेटर से गलती में आगे का गेयर लगने की बजाय बैक गेयर लग गया जिससे ट्रॉलियां आगे बढ़ने की जगह बैक हो गईं. पूरे प्रकरण की जांच भी कराई जा रही है.
बीते दिनों एक फरवरी से सात फरवरी के बीच मरम्मत कार्य के चलते सात दिन के लिए रोपवे का संचालन बंद किया गया था. आईआईटी रुड़की की टीम ने फाइनल सर्वे करने के बाद आठ फरवरी को रोपवे का संचालन श्रद्धालुओं के लिए शुरू किया और 12 ट्रॉलियां की जगह छह ट्रॉली की गईं.