आगरालीक्स..लिंग परिवर्तन करा सविता बन गई ललित. अपनी दोस्त पूजा के साथ पति—पत्नी के रूप में रहने लगे…पुलिस ने खोला ‘दो लड़कियों के दोस्ताना’ का चौंकाने वाला मामला
आगरा के मथुरा जिले में एक ‘दो लड़कियों के दोस्ताना’ का अजब—गजब मामला सामने आया है. यहां दो लड़कियां पति—पत्नी बनकर रह रहे थे. इनमें से एक लड़की ने लिंग परिवर्तन करा लिया था. जयपुर पुलिस ने यहां पहुंचकर इन दोनों के ‘दोस्ताना’ का चौंकाने वाला खुलासा किया.
जानिए क्या है मामला
भरतपुर की रहने वाली 31 साल की युवती पूजा 2021 में जयपुर एसएससी कोचिंग करने के लिए गई थी. यहां वह सांगनेर थाना क्षेत्र में रहने वाले रमेश के मकान में किराये पर रहने लगी. पूजा की दोस्ती रमेश की हमउम्र बेटी सविता से हो गई. दोनों एक साथ खूब समय बिताने लगे और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया. इस बीच युवती पूजा की कोचिंग पूरी हो गई और वह भरतपुर लौट आई. लेकिन दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ और दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा कि सात जन्मों तक साथ रहने का निर्णय ले लिया.
सविता ने करवाया लिंग परिवर्तन
जयपुर की रहने वाली सविता ने भरतपुर की रहने वाली पूजा के लिए इंदौर में 31 मई 2022 को अपना जेंडर बदलवा दिया और सविता से ललित बन गई. दोनों ने नंवबर 2024 मेंं जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में शादी कर ली लेकिन पूजा ने अपने परिवार को इसकी जानकारी नहीं लगने दी. इस पर पिता ने पूजा की शादी एक लड़के से तय कर दी, यह जानकारी होते ही पूजा भरतपुर आ गई. 10 जनवरी 2025 को भरतपुर आने के बाद उसने अपना मांबाइल बंद कर लिया और पूजा के साथ महावन थाना क्षेत्र में पति—पत्नी के रूप में रहने लगी.
इधर पूजा के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और उन्होंने 14 जनवरी को जयपुर में पूजा की गुमशुदगी दर्ज करा दी. पुलिस ने पूजा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उनकी लोकेशन मथुरा के महावन थाना क्ष्ज्ञेत्र में निकली. इसके बाद शुक्रवार को जयपुर पुलिस यहां पहुंची और दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया. ललित बनी सविता ने बताया कि वह एक फार्मेसी कॉलेज में नौकरी करता है. फिलहाल जयपुर पुलिस उसको अपने साथ ले गई है. पूजा अपनी दोस्त यानी ललित के साथ रहना चाहती है.