मथुरालीक्स…शर्मनाक, महिला मरीज को देखकर डॉक्टर हुआ बेकाबू. रात को नशे का इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म..सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी डॉक्टर फरार
आगरा मंडल के मथुरा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. इलाज कराने आई एक महिला मरीज के साथ क्लीनिक पर डॉक्टर ने दुष्कर्म किया है. आरोप है कि रात को महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन दिया और फिर उसके साथ गलत काम किया गया. सुबह इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी चिकित्सक वहां से फरार हो गया है. पुलिस ने क्लीनिक को सीज कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है. मामला फरह थना क्षेत्र के रेलवे फाटक स्थित एसआरडी पाली क्लीनिक का है. गांव की एक महिला शुक्रवार शाम को क्लीनिक पर इलाज के लिए आई थी. डॉक्टर ने उसे क्लीनिक में भर्ती कर लिया था. आरोप है कि रात को चिकित्सक ने नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. सुबह महिला का बेटा पहुंचा तो महिला ने इसकी जानकारी बेटे को बताई. बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी चिकित्सक वहां से भाग निकला. आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.