मथुरालीक्स…Mathura News: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सफारी आगे चल रहे वाहन में घुसी, हादसे में दो की मौत। ( Mathura News: Two died after Safari collide with other vehicle on Yamuna Expressway#Mathura)
नोएडा के गौर सिटी के रहने वाले प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ सफारी से नोएडा से शनिवार रात में आगरा के लिए आ रहे थे। रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा क्षेत्र में सफारी आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। देर रात हुए हादसे के चलते वाहन भी कम थे। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में महिला सहित एक की मौत
हादसे में प्रेम सिंह की पत्नी पूजा और बिहार के रहने वाले सुमित की मौत हो गई। जबकि प्रेम सिंह, उनके बेटे सूर्य सिंह और रोशन निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।