मथुरालीक्स…केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ लगाई गोवर्धन परिक्रमा. ब्रजरज मस्तक पर लगाई. बोले—गोवर्धन आना मेरा सौभाग्य
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पत्नी साधना सिंह के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई. सोमवार को गोवर्धन पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने ब्रज रज को नमन किया. गिरिराज जी को प्रणाम कर उन्होंने ब्रजरज को मस्तक पर लगाया और इसके बाद ई रिक्शा से गोवर्धन परिक्रमा शुरू की. उन्होंने कहा कि गोवर्धन आना मेरा सौभाग्य है. परिक्रमा लगाने से पहले उन्होंने कहा कि इस बार आने में देरी हुई, लेकिन बहुत दिनों से इच्छा थी कि गोवर्धन की परिक्रमा करूं. गोवर्धन आना मेरा सौभाग्य है. वर्षों से ब्रजरज को माथे पर सजाने आता रहा हूं. किसानों की हित की पूरी रक्षाकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की हितों की पूरी रक्ष की गई है. अमेरिका के साथ हुई डील पर उन्होंने दावा किया कि इस समझौते में गेहूं, धान सहित प्रमुख अनाज पूरी तरह सुरक्षित रखे गएहैं. फल सब्जियां, डेयरी उत्पाद और मसालों के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह समझौता किसान, महिलाओं और युवाओं के सपनों को पंख देने वाला साबित होगा.