मथुरालीक्स….बाथरूम में यूट्यूबर महिला का मिला शव, रिटायर नौ सेना कर्मी से मिलने उसके फ्लैट पर आई थी महिला यूट्यूबर।
मथुरा के राधा विंटेज अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 203 में रिटायर नौ सेना कर्मी मनोज कुमार रहते हैं, उसने मिलने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे की एनसीआर काॅलोनी की रहने वाली महिला यूट्यूबर ज्योत्सना सोनकर आई थी। दोपहर 12 बजे वह बाथरूम में नहाने के लिए गई, वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली, करीब ढ़ाई घंटे बाद बाथरूम का दरवाजा खोला तो महिला यूट्यूबर बेहोश हालत में थी, उसे सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डाॅक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
गैस गीजर से मौत की आशंका
बाथरूम में पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने जांच की। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के अनुसार फ्लैट के बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ है। आशंका है कि गैस गीजर से मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।
सोशल मीडिया से हुई दोस्ती
रिटायर नौ सेना कर्मी की दोस्ती महाराष्ट्र की ज्योत्सना से सोशल मीडिया से हुई थी, दोनों यूट्यूबर हैं। मनोज मथुरा में अकेले रह रहे थे, पुलिस जांच कर रही है।