मथुरालीक्स… जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में दर्शन करने जा रहे हैं तो यह खबर पढ़ लें। दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
जन्माष्टमी पर सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है।
पंजीकरण करा कर जाएं
ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा वृंदावन जोनल कार्यालय में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ किया गया। मथुरा एवं वृंदावन दोनों जगह पर दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम वृंदावन कार्यालय एवं मथुरा कार्यालय में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है.
प्रारंभिक स्तर पर जिन लोगों द्वारा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत पंजीकरण कराया जाएगा उनका दर्शन में अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हुए सुगमता से दर्शन कराए जाएंगे श्री क्रांति शिखर सिंह अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा यह अभी वैकल्पिक व्यवस्था ट्रायल की तौर पर शुरू की गई है अभी जिस प्रकार से आम दर्शन आरती दर्शन कर रहे थे वह पूर्व की भांति दर्शन करते रहेंगे इस ट्रायल के बाद ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की जाएगी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु नगर निगम के जूता घरों पर भी भविष्य में व्यवस्था की जाएगी।
रूट डायवर्जन लागू
मथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है। वाहनों को मथुरा और वृंदावन में प्रवेश नहीं दिया जा रहा हैं। कई जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।