
इंटरनेट फोटो
आगरा की साइबर सेल में आॅनलाइन शिकायतें आ रही हैं, इस पर टीम वर्कआउट करने के बाद पडताल कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे ही एक मेडिकल छात्रा ने शिकायत दर्ज की है, उसके नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बना लिया गया। इसके बाद कॉलेज के छात्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट करते ही अश्लील चेटिंग शुरू कर दी गई, अश्लील और भदृदे पोस्ट किए गए। मेडिकल छात्रा ने परेशान होकर आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। ऐसा ही मामला मैनेजमेंट की छात्रा के साथ हुआ है, उसकी फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाने के बाद अश्लील चेटिंग की जा रही हैं, दोस्तों से इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा के होश उड गए, उसने साइबर सेल में शिकायत की है।
फेक फेसबुक एकाउंट ब्लॉक
इस तरह के केस में साइबर सेल में शिकायत करने पर फेक फेसबुक एकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाता है। जिससे सिरफिरे आशिक युवतियों को परेशान न कर सकें, इसके लिए फेसबुक प्रोफाइल में जाकर भी रिपोर्ट किया जा सकता है, जांच के बाद इस तरह के एकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाता है।
कैलीफोर्निया स्थित सर्वर से ली मदद
फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर शरारत करने वालों की धरपकड के लिए कैलीफोर्निया स्थित सर्वर से मदद ली जा रही है, फेक फेसबुक एकाउंट बनाने वालों की जानकारी जुटाई गई है, इनकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इन लोगों को चिन्हित करने के बाद धरपकड की जाएगी, इसके लिए टीम सक्रिय है। डीआईजी आगरा अजय मोहन शर्मा ने मीडिया को बताया कि फर्जी फेसबुक एकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं।
Leave a comment