आगरालीक्स… आगरा में ओपीडी में (डॉक्टर को दिखाने के लिए) अब मरीज को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा। बैरियर फ्री ओपीडी में डॉक्टर के परीक्षण करने, अपनी चेयर पर आकर बैठने और मरीज के डॉक्टर के चैम्बर में आने तक के बीच का वेस्ट होने वाला समय डिलीट हो जाएगा। जिससे डॉक्टर और मरीज दोनों का समय बचेगा व अन्य मरीज की बारी जल्दी आएगी। सर्जरी, डिलीवरी, हृदय रोग या हड्डी की समस्या के मरीजों की पीड़ा को उनके उठने बैठने की पोजिशन के अनुरूप बने फर्नीचर और भी कम कर देंगे।
भगवान सिनेमा चौराहा स्थित मिडमार्क जनक सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने कहा कि आज सबसे कीमती चीज समय है। और बैरियर फ्री ओपीडी मरीज व डॉक्टर दोनों का समय बचाएगी। इस मौके पर मौजूद कम्पनी के मौनेजिंग डायरेक्टर सुमित अग्रवाल, मार्केटिंग हेड विजय गायकवाड़ व रीजनल मैनेजर संदीप गुप्ता ने कम्पनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिडमार्क 105 वर्ष व जनक भारत की 65 वर्ष पुरानी हॉस्पीटल फर्नीचर बनाने वाली कम्पनी है। इस अवसर पर कम्पनी निदेशक अतुल शर्मा, पवन चौहान व पलन सिंह के अलावा आगरा आईएमए सचिव डॉ. मुकेश गोयल आदि मौजूद थे।