आगरालीक्स ….आगरा में फ्लाईओवर ओवर पर किसिंग कार को देख पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस युवक युवतियों को पकडकर थाने ले आए, उनके परिजनों को बुला लिया। पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर रही है।
रविवार रात को आगरा के सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर अंधेरे में लग्जरी कार फॉक्सवैगन खडी हुई थी, राहगीर निकलते गए, कार 10 मिनट तक खडी रही तो लोगों को शक हुआ। राहगीरों फ्लाईओवर की दूसरी तरफ खडे हो गए, कार में एक युवक और युवती बैठे हुए थे, वे हरकतें कर रहे थे। इसे देख 100 नंबर पर सूचना दे दी, कुछ ही देर में हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी कार खडी हुई थी, उन्होंने कार का दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसमें युवक और युवती बैठे हुए थे। उन दोनों को पुलिस रिंग रोड चौकी ले आई।
फ्लाईओवर पर 20 मिनट से खडी थी कार
सुल्तानगंज पुलिया पर 20 मिनट से कार खडी हुई थी, इसके बाद लोगों को शक हुआ, कार में युवक और युवती दिखाई दे रहे थे, लोगों को लगा कि युवक और युवती अश्लील हरकत कर रहे हैं, कुछ ही देर में फ्लाईओवर पर लोग इकटठे हो गए और कार में बैठे युवक, युवती को देखने लगे।
महिला मित्र के साथ कार में बैठा था युवक
पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, युवक ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र को गाडी में लेकर आया था, वह उसे घर छोडने जा रहा था। फ्लाईओवर पर कार क्यों खडी की, वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस को युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है, युवती भी उसके साथ काम करती है, वह उसे घर छोडने जा रहा था।ै
परिजनों को चौकी पर बुलाया
पुलिस ने युवक और युवती से अपने परिजनों को बुलाने के लिए कहा, इस पर वे गिडगिडाने लगे, दोनों के परिजनों को बुलाने के बाद ही उन्हें छोडा गया।
इंटरनेट फोटो