आगरालीक्स…सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सर्राफा बाजार में चांदी में मामूली कमी तो सोने की कीमतों में इजाफा।
सर्राफाः सोना 201 रुपये महंगा, चांदी 30 रुपये सस्ती

सर्राफा बाजार में मंगलवार को 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 61,370 रुपये पर पहुंच गया। इसमें कल की अपेक्षा 201 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की चांदी 76,285 रुपये प्रतिकिलो पर चल रही है। इसमें मात्र 30 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
वायदा बाजारः चांदी में जोरदार उछाल
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में कमी तो चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर तक दस ग्राम सोना 61,097 रुपये पर चल रहा था, जबकि चांदी 76802 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।