अलीगढ़लीक्स.. हाथरस प्रकरण को लेकर मचे बवाल के बीच मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। खैर के एक गांव में रहने वाले किसान की चार साल की बेटी और छह साल का बेटा है। किसान के घर पर उसका एक रिश्ते का भाई रहता है। शनिवार की शाम को बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी रिश्ते का चाचा उसे उठाकर एक खेत में ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची के घर नहीं आने पर परिजनो के तलाश करने पर पिता को बच्ची लहुलूहान हालत में मिली। शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी है। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि आरोपी अजीत के खिलाफ बच्ची की मां की तहरीर पर पास्को एक्ट व दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक और आरोपी विजय का नाम भी सामने आया है। दोनों की तलाश की जा रही है।