आगरालीक्स… आगरा में चौराहे से पिस्टल कनपटी पर रख युवती को कार में खींचते हुए ट्रैफिक उप निरीक्षक ने देख लिया। उन्होंने उसे पकडने के लिए दौड लगाई, उसने पिस्टल तान दी, इसके बाद स्कूटी पर बैठकर टीआई ने पीछा किया लेकिन वह भाग खडा हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार दोपहर दो बजे वाटर वक्र्स चौराहे पर जीवनी मंडी को जाने वाले रोड पर एक आॅटो चालक ने शोर मचाया, वहां यातायात नियंत्रित कर रहे यातायात उप निरीक्षक सुभाष यादव की नजर पडी तो एक युवक आल्टो कार में युवती को खींचने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने शोर मचाते हुए दौड लगा दी, आल्टो कार को लेकर उसके साथी भाग गए और वह खुद पैदल की दौडने लगा। जीवनी मंडी से लंगड़े की चौकी की ओर दौड़ लगा दी। यातायात उप निरीक्षक ने पीछा किया, वह युवक के पास तक पहुंच गए तो उसने पिस्टत तान दी, उन्होंने बचाव किया तो युवक और तेज दौडने लगा, इस तरह कई बार उसने पिस्टल तानी, उन्होंने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया।
हाथ में मारा डंडा, पिस्टल छोडकर भागा
यातायात उप निरीक्षक सुभाष यादव ने युवक को डंडा मारा लेकिन वह बच निकला। दरोगा ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। युवक चकमा देकर लंगड़े की चौकी ओवरब्रिज के नीचे से कमला नगर सर्विस रोड की ओर आ गया। वहां पहले से खड़ी उसी ऑल्टो कार में सवार हो गया।
एक्टिवा से किया पीछा
युवक आॅल्टो कार में बैठ गया, उन्होंने कार बल्केश्वर की ओर दौड़ा दी, टीएसआई ने एक राहगीर की एक्टिवा पर कार का पीछा किया, वह कमला नगर में गुम हो गई। घटना की सूचना अधिकारियों को देने पर चेकिंग कराई गई लेकिन हाथ नहीं आए। पुलिस को युवक की रिवाल्वर लंगड़े की चौकी के पास पड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिस्टल के बल पर जिस युवती को अगवा करने का प्रयास किया गया। वह दहशत में रोने लगी और आटो में बैठकर चली गई।
फाइल फोटो