आगरालीक्स…(20 November 2021 Agra News) आगरा में एक मोबाइल लुटेरा बोला—दीदी…ये फोन नहीं मिलेगा, ऐसे फोन में 360 खरीद सकता हूं लेकिन ये दोस्त को देना है..पासवर्ड बता दो—फोटोज और डॉक्युमेंट भेज दूंगा…आडियो वायरल…
आगरा में एक मोबाइल लुटेरे की आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह फोन करने वाली लड़की से कहता है कि आधा घंटे में पासवर्ड बता दो तो मैं फोटोज और डॉक्युमेंट व्हाट्सअप कर दूंगा. दीदी..ये फोन आपको नहीं मिलेगा. ऐसे फोन में 360 खरीद सकता हूं लेकिन इसे दोस्त को देना है…
जानिए क्या है मामला
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. यहां के शाहदरा स्थित श्रीनगर कॉलोनी में सूरज नाम का लड़का रहता है जो कि फैक्ट्री में काम करता है. बताया जाता है कि गुरुवार शाम को जब वह साइकिल से वापस अपने घर आ रहा था तो रासते में बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और लूट कर भाग निकले. शुक्रवार सुबह सूरज के परिजनों ने फोन पर रिंग की तो घंटी बजी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. इस पर सूरज की बहर ने अपने नंबर से कॉल किया लेकिन इस बार कॉल रिसीव हो गई. इस पर युवती ने कहा कि भैया फोन दे दो मेरा भाई परेशान है. वह रो रहा है. इस पर मोबाइल लुटेरे ने फोन न देने की बात कही. युवती ने उससे काफी विनती की लेकिन वो नहीं माना.
युवती ने कहा कि वह पुराने फोन का क्या करेगा. उसे बेचेगा ही तो. चाहो तो कुछ पैसे ले लो और वापस दे दो. इस पर मोबाइल लुटेरा कहता है कि ऐसे फोन वह दुकान से 360 खरीद सकता है लेकिन फोन को दोस्त को देना है. इस पर युवती मोबाइल लुटेरे से कहती है कि भैया प्लीज फोन दे दो और अपने गरीबी की दुहाई देती है तथा कहती है कि वह नया फोन नहीं ले सकते. इस पर मोबाइल लुटेरा कहता है कि ये फोन तो आपको नहीं मिलेगा आपको नया ही खरीदना होगा. हां, मोबाइल का पासवर्ड बता दो तो मैं फोटोज और डॉक्युमेंट इसी नंबर पर व्हाट्सअप कर दूंगा. बताया जाता है कि इस दौरान युवती ने पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही तो मोबाइल लुटेरे ने उसे थाने का रास्ता तक बता दिया. थाने में तहरीर दी गई है. पुलिस का कहना है कि लुटेरे को जल्द अरेस्ट किया जाएगा.