आगरालीक्स…आगरा में एक्सप्रेस वे से 30 फीट नीचे खाई में गिरी कार. कानपुर से काफी तेज रफ्तार से आगरा आ रही थी कार, अनियंत्रित होने के बाद हुआ हादसा…
शनिवार दोपहर को हुआ हादसा
आगरा के लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर को हादसा हो गया. कानपुर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार फतेहाबाद के पास अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे जा खाई में जा गिरी. हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार कार की स्पीड काफी अधिक थी. इसके कारण फतेहाबाद क्षेत्र के मालस्टोन पर गांव रूपपुर के नजदीक कार अनकंट्रोल्ड हो गई और रेलिंग को तोड़ते हुए 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी. सूचना पर लोग और पुलिस के साथ यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई. कार गिरने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इन सभी की हालत गंभीर बताई गई हे. बता दें कि आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे हो या फिर यमुना एक्सप्रेस वे, इन्हें लोगों की सुविधा के अनुरूप जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बनाया गया है लेकिन अक्सर देखा गया है कि एक्सप्रेस वे पर नियमों से भी अधिक ओवरस्पीड पर वाहन दौड़ाए जाते हैं और जिसके कारण कई बार हादसा भी हो चुका है.