आगरालीक्स …आगरा में रंगदारी के लिए बाइक सवारों ने मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर दी, मिठाई की दुकान पर खडे लोग दहशत में आ गए, बाइक सवार युवक फायरिंग कर पफरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस रंगबाजों की तलाश में जुटी है।
आगरा के फतेहाबाद में सुभाष पैंगोरिया की पैंगोरिया स्वीट है, यहां सुबह सात बजे से ही जलेवी बेडई बिकने लगती है। सुबह आठ बजे दुकान पर ग्राहकों की भीड लगी थी, इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक आए और पैंगोरिया स्वीट हाउस पर फायरिंग करने लगे। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागे, बाइक सवार युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
बाल बाल बचे कारोबारी
पैंगोरिया स्वीट हाउस के संचालक सुभाष पैंगोरिया दुकान पर पहुंचे ही थे, उसी दौरान बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसे देख वे जान बचाने के लिए दुकान की पहली मंजिल पर पहुंच गए। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
23 जनवरी को आगरा कॉलेज में फायरिंग
आगरा कॉलेज में 23 जनवरी 2018 को वार्षिकोत्सव क्षितिज का समापन था, मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित समारोह से बाहर निकले। इसके बाद ही आधा दर्जन छात्र ग्राउंड में आ गए। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, एक छात्रा बाल बाल बच गई, कई राउंड पफायरिंग से गंगाधर शास्त्री भवन में क्षितिज समारोह में शामिल छात्र छात्राएं दहशत में आ गए और भगदड मच गई। शिक्षक बाहर निकलकर आए तब तक फायरिंग करते हुए पूर्व छात्र रसायन विज्ञान विभाग की तरफ से गेट फलांकर भाग गए।
सीसीटीवी में कैद, पांच पर मुकदमा
कॉलेज में फायरिंग करने वाले पूर्व छात्र कैमरे में दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक कैमरा बंद होने से उनके अन्य साथियों का पता नहीं चला। कॉलेज प्रशासन ने पूर्व छात्र नवनीत यादव, एनएसयूआई का जिला कोआॅर्डिनेटर बिलाल सहित पांच छात्रों को चिन्हित कर थाना लोहामंडी में तहरीर दी, इन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर नवनीत यादव, मयंक चौधरी, बिलाल, शाहरुख और क्रिश सहित अन्य के खिलाफ 147, 148, 149, 504, 307 और सात सीएलए में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों की तलाश किया जा रही है।