Monday , 16 February 2026
Home हॉट न्यूज़ Miscreants open fire in court campus in Aligarh
हॉट न्यूज़

Miscreants open fire in court campus in Aligarh

fir
आगरालीक्स …..अलीगढ़ सिविल कोर्ट में तारीख करने पहुंचे एक शख्स को अदालत के सामने ही बाइक पर आए दो युवकों ने गोली मार दी। हमलावर आसानी से भाग भी निकले। दिनदहाड़े कचहरी में गोली चलने से भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग जुट गए। घायल को आनन-फानन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

ये घटना हुई, जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर इगलास सिविल कोर्ट के सामने। गांव दुमेड़ी के रहने वाले पप्पू पुत्र दरयाब बुधवार सुबह अपने भतीजे अनुज के साथ तारीख करने के लिए अदालत आए थे। कोर्ट के गेट की ओर मुड़े ही थे कि तभी एक बाइक पर दो आए दो हमलावरों ने पप्पू पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी। कुछ छर्रे पांव में लगे। हमलावर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। आनन-फानन पुलिस को खबर दी गई। घायल को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!