आगरालीक्स…(Agra News 20th July)आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों में ताल घूंसे चले, जूनियर डॉक्टर ने दो तीमारदार पकड लिए।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात को दुर्घटना में घायल रुनकता निवासी इमरान और उसके साथी को परिजन लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में परिजन घायलों का इलाज करने के लिए कहने लगे। इमरान की मौत हो गई और दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के बाद भी इलाज शुरू न करने पर परिजन भडक गए। परिजनों ने इलाज करने में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इमरजेंसी के कमरा नंबर 115 में परिजन घुस गए और सर्जरी के जूनियर डॉक्टर थर्ड ईयर और सेकेंड ईयर को पकड लिया। जूनियर डाक्टर और तीमारदारों में मारपीट होने लगी। मारपीट होने पर इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी आ गए।
दो तीमारदार पकडे, जूनियर डॉक्टरों को कराया शांत
इमरजेंसी से तीमारदार भाग खडे हुए, जूनियर डॉक्टरों ने दो तीमारदार पकड लिए। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ रिचा जैमन भी पहुंच गई, जूनियर डॉक्टरों ने तहरीर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।