आगरालीक्स ….आगरा के करोड़पति बुजुर्गों की दर्द भरी दास्तां हैं। एक साल में 11548 बुजुर्गों को घर से बाहर निकाला गया, आगरा के वृद्धाश्रमों में 600 से अधिक बुजुर्ग। क्या हो रहा है समाज को रहम करो।

बुजुर्गों के लिए काम करने वाली आगरा की रेस्पेक्ट एज संस्था द्वारा सर्वे कराया गया। सर्वे जून 2021 से मई 2022 के बीच हुआ। इस सर्वे में सामने आया है कि आगरा जिले से 11548 बुजुर्गों को घर से बाहर निकाल दिया गया। इसमें से 609 बुजुर्ग आगरा में संचालित चार वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं। जबकि 315 बुजुर्ग ऐसे हैं जो हरिद्वार में संचालित वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं। यही नहीं हालात अच्छे नहीं है, ये बुजुर्ग ऐसे नहीं हैं जिनकी संपत्ति नही है या बेटे और बेटियां नहीं हैं। कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें घर से निकाल दिया गया। इन बुजुर्गों के घर पर किराएदार रह रहे हैं।
ये है बुजुर्गों का कहना #agraoldagehome# #agranews# #agralocalnews#
वृद्धाश्रम में रह रहे शाहगंज क्षेत्र निवासी बुजुर्ग ने अपना दर्द बयां किया, कहा कि बच्चों के लिए खूब मेहनत की, उनके लिए आलीशान घर बनवाया। लेकिन अब बच्चों को मेरी आदतें पसंद नहीं हैं, इसलिए वृद्धाश्रम में आ गया।
कमला नगर निवासी बुजुर्ग का कहना है कि बच्चों ने सारी प्रोपर्टी ले ली, इसके बाद घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। अब वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है।
121 ने आत्महत्या करने की कोशिश की #agraseniorcitizen#
संस्था के सर्वे में सामने आया है कि बुजुर्गों के साथ उनके अपनों ने ही दुव्र्यवहार किया, जिनके लिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति जुटाई। इससे आहत होकर 121 बुजुर्गों ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की लेकिन बच गए।
आगरा के वृद्धाश्रमों में रह रहे लोग
रामलाल वृद्धाश्रम- 315
समाज कल्याण आश्रम -254
विधवाश्रम- 15
अनुभव निधि -25