आगरालीक्स.. आगरा के मिशनरी स्कूल में प्रवेश 17 दिन बाद शुरू हो जाएगा, बच्चे का आधार कार्ड भी लगाना होगा। देखें उम्र, तिथि और नियम।
आगरा के सेंट पैट्रिक्स, सेंट फेलिक्स, सेंट फ्रांसिस में प्रवेश की तिथि घोषित कर दी गई है, इस बार प्रवेश फॉर्म के साथ बच्चे का आधार कार्ड भी जमा करना होगा।
ये है कार्यक्रम
सेंट पैट्रिक्स एलकेजी में प्रवेश के लिए एक नवंबर को फॉर्म, उसी दिन करना होगा जमा, प्रवेश के लिए उम्र चार साल होनी चाहिए।
सेंट फेलिक्स में 11 से 13 नवंबर को फॉर्म मिलने और 14 और 15 नवंबर को जमा होंगे। नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र दो साल 10 महीने से लेकर तीन साल नौ महीने के बीच होनी चाहिए। प्रवेश फॉर्म के साथ बच्चे का आधार कार्ड भी लगेगा।
सेंट फ्रांसिस में एलकेजी में प्रवेश के लिए तीन और चार नवंबर को फॉर्म मिलने और उसी दिन जमा हो जाएंगे। सुबह नौ से 12 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2014 से लेकर
31 अक्टूबर 2014 के बीच होना चाहिए।
इनकी तिथि घोषित नहीं
सेंट एंथनीज कॉलेज
सेंट जॉर्जेज
सेंट क्लेयर्स
सेंट कॉनरेडस