आगरालीक्स..(एक जनवरी 2021).. आगरा में युवक की मौत के बाद भडकी भीड द्वारा चौकी में आग लगाने पर इंस्पेक्टर ताजगंज, चौकी इंचार्ज सहित चार निलंबत, पूरी चौकी लाइन हाजिर। 11 अरेस्ट।
आगरा में 31 दिसंबर को ताजगंज की तोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस को देख ट्रैक्टर ट्राली चालक ने स्पीड तेज कर दी थी, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली गडढे में गिर गई, हादसे में चालक की मौत हो गई। इसके आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, तोरा चौकी में तोडफोड की, सामान बाहर निकाल कर आग लगा दी। पुसिल कर्मियों की पिटाई लगाई, करीब एक घंटे तक बवाल चलता रहा।
इंस्पेक्टर,चौकी इंचार्ज सहित चार निलंबित
एसएसपी बबलू कुमार ने इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी तोरा मनोज पंवार और ट्रैक्टर का पीछा करने वाले सिपाही अजयपाल और मनोज को निलंबित कर दिया। पुलिस चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर कर दिया।
बवाल करने वाले 11 अरेस्ट
इस मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं, इसमें 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रात में दबिश दी और 11 लोगों को अरेस्ट कर लिया है।