आगरालीक्स…बवाल के बाद एक्शन में पुलिस. 100 उपद्रवियों पर मुकदमा. फुटेज देख कर पहचाने जा रहे उपद्रवी. थाना ताजगंज इंस्पेक्टर सहित पूरी तोरा चौकी लाइन हाजिर…
लाइन हाजिर की कार्रवाई
फतेहाबाद रोड पर तोरा के पास गुरुवार को ट्रेक्टर चालक की मौत के बाद हुए बवाल और उपद्रवियों द्वारा चौकी में आग लगाने व कई वाहनों को जलाने पर एसएसपी एक्शन मूड में आ गए हैं. उन्होंने सबसे पहले थाना ताजगंज प्रभारी नरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चौकी प्रभारी मनोज पवार सहित पूरी चौकी को भी लाइन हाजिर किया है.
उपद्रवियों की तलाश
पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए हैं. इनमें से 100 से अधिक उपद्रवी शामिल हैं. यही नहीं पुलिस अब फोटो व वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की तलाश कर रही है.
फरार उपद्रवियों के खिलाफ दबिश देने में जुटी हैं आगरा पुलिस.