आगरालीकस….यूपी में फिर आई सास—दामाद की लव स्टोरी. महिला का अपने जमाई पर आया दिल. कोर्ट में कर ली शादी
यूपी के कानपुर से एक ऐसी तस्वीर आई है जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हलचल मचा दी है. मेरठ की तरह ही कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद की लवस्टोरी का मामला सामने आया है. दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और कोर्ट में शादी कर ली. इसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह—तरह की चर्चाओं का दौर जारी है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला और उसके दामाद ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली है. वायरल वीडियो में सास और दामाद अपने फैसले को सही ठहरा रहे हैं और साथ ही लोगों से उनके इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करता दिखाई दे रहा है. अस इस वायरल वीडियो की जांच को पुलिस जुट गई है. यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.