मथुरालीक्स… सांसद एवं अभिनेत्री हेमामालिनी ने ब्रज 84 कोस की परिक्रमा सात दिन में पूरी कर ली है। जानिये एक दिन में कितने किलोमीटर का किया सफर।
तीर्थयात्रियों की सुविधा के बारे में की जानकारी
सांसद हेमामालिनी ग्रामीणों से जानकारी करती हुईं।
मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने सांसद बनने के बाद पहली बार 18 अप्रैल से ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा की शुरुआत की। सांसद की इस ब्रज परिक्रमा का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को इस मार्ग पर कितनी सुविधा मिल रही है। परिक्रमा मार्ग में और कौन-कौन सी सुविधाएं श्रद्धालुओँ को उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
मथुरा, हरियाणा, भरतपुर, अलीगढ़ परिक्रमा मार्ग में
ब्रज 84 कोस की परिक्रमा का अधिकांश हिस्सा मथुरा का है, जबकि इसके कुछ इलाके हरियाणा, राजस्थान और अलीगढ़ में पड़ते हैं।
एक दिन में औसतन 57 किमी की यात्रा
सांसद हेमामालिनी ने ब्रज 84 कोस की परिक्रमा की शुरुआत देवराह बाबा के आश्रम से की। 401 किलोमीटर के परिक्रमा को पूरा करने में सात दिन का समय लिया। इस तरह औसतन एक दिन में 57 किलोमीटर की यात्रा की।
श्रीकृष्ण के लीला स्थलों पर झुकाया शीश
इस दौरान परिक्रमा मार्ग में 42 गांव और 32 पड़ाव स्थलों विभिन्न मंदिरों और श्रीकृष्ण के लीला स्थलों के राधारानी के मंदिरों के दर्शन किए। रविवार को इसका समापन हो गया। परिक्रमा के दौरान उनके साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के शैलजाकांत मिश्र भी रहे।

