आगरालीक्स …..बोतल से दूध पीते समय मासूम के गले में निपल फंस गई, परिजनों ने निपल निकालने के प्रयास किए लेकिन उसे निकाल नहीं सके और मासूम की मौत हो गई।

आगरा रीजन के कासगंज पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य के गांव विजय नगर निवासी चरन सिंह का डेढ़ साल का बेटा रोहित है। उसे लिटा दिया और दूध की बोतल दे दी। वह बोतल से दूध पी रहा था। कुछ देर बाद ही रोहित की हिचकियों की आवाज आने लगी। परिजन उसके पास पहुंचे, पहले तो कुछ समय नहीं सके, दूध की बोतल बाहर निकाली तो उसकी निपल गले में दिखाई दी।
नहीं निकल सकी निपल
परिजनों ने रोहित के गले में फंसी निपल निकालने की कोशिश की लेकिन निपल गले से बाहर नहीं निकल सकी, बल्कि गले में और अंदर फंस गई। उधर, गले से निपल न निकलने से रोहित को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन रोहित को अस्पताल लेकर जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से हर कोई दंग है, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।