आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल के फर्जी लेडर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर ठगी करने वाला भाजपा नेता अरेस्ट। आरोपी खुद को भाजपा नेता बता रहा है. सांसद एसपी सिंह बघेल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल की तरफ से थाना शाहगंज में तहरीर दी गई। इसमें आरोप है कि पुरा गोवर्धन निवासी महिला नगमा से गांव के निवासी मानवेंद्र सिकरवार ने सरकारी सहायता के तहत सबमर्सिबल पंप लगवाने के लिए पांच हजार रुपये ले लिए। सांसद एसपी सिंह बघेल के के फर्जी लेडर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर सीडिओ के नाम पत्र लिखकर दे दिया। नगमा ने बोरिंग करा लिया, लेकिन सबमर्सिबल लगाने कोई नहीं आया, इस पर मामला खुल गया। इंस्पेक्टर शाहगंज, सत्येंद्र सिंह राघव का मीडिया से कहना है कि मानवेंद्र सिकरवार को हिरासत में ले लिया है। वह खुद को भाजपा नेता बता रहा है।