
शुक्रवार सुबह 10 से 11.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। छात्रों को पहचान पत्र दिखाने और जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। एमएससी की 300 सीट क लिए 1550 में से 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। कॉलेज की वेबसाइट पर प्रश्नों के जवाब अपलोड कर दिए गए हैं।
दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक एमए में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न हुई। यहां 300 सीटों के लिए 1006 में से 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
आज एलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा
आगरा कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा कॉलेज की लॉ फैकल्टी में सुबह 10 से 11.30 बजे तक होगी।
Leave a comment