Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Medical student suspended in SN Medical College Agra, social worker agitate in Principal office
agraleaks

Medical student suspended in SN Medical College Agra, social worker agitate in Principal office

my
आगरालीक्स……
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बडी कार्रवाई की गई है। सिक्योरिटी गार्ड भूतपूर्व सैनिक को पीटने पर दो एमबीबीएस छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। कमेटी का पफैसला आने तक आरोपी छ़़ात्रों के क्लास में पढने और हॉस्टल में रहने पर रोक लगा दी गई है।
17 अगस्त को एसएन की नई सर्जरी बिल्डिंग में गार्ड जवाहर सिंह की एमबीबीएस बैच 2012 के दीपक कुमार और अभिषेक शर्मा के साथ उनके साथियों ने पिटाई लगा दी थी। इस मामले में शिनाख्त परेड कराने पर गार्ड ने आरोपी दोनों एमबीबीएस छात्रों को पहचान लिया था। इस पर नवनियुक्त प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने दोनों छात्रों को अग्रिम आदेश तक सस्पेंड कर दिया है।

समाजसेवियों से अभद्रता पर ​घेरे प्राचार्य
गुरुवार को आरटीआई एक्टिविस्ट और समा​ज सेवी नरेश पारस मरीजों को दवाएं न मिलने पर एसएन के प्राचार्य से शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की, उनसे कहा कि एसी में बैठने के लिए यहां आ गए हो। इससे आक्रोशित समाजसेवी संगठनों के कार्याकर्ताओं ने प्राचार्य से मुलाकात की और आरोपी डॉक्टरों के पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!