
खंगाल रहे सीसीटीवी
यहां कोतवाली के क्षेत्र के घने बाजार फुलट्टी में आइएस के समर्थन में अंग्रेजी में ‘आइएस कम सून’ स्लोगन लिख दिए। सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की निगरानी बढ़ा दी है। फुलट्टी बाजार में कई दशक पुराना प्याऊ है। शुक्रवार सुबह बाजार के लोगों की नजर इसकी दीवार पर कोयले से लिखे ‘आइएस कम सून’ पर गई तो सनसनी फैल गई। जानकारी पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी दौड़ पड़ीं। आसपास मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। खुफिया एजेंसियों ने कई घंटे छानबीन की, पर कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। प्याऊ के पास ही तिलक बाजार है। प्रमुख सराफा बाजार होने के कारण यहां सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि व्यस्त बाजार में यह स्लोगन गुरुवार रात या शुक्रवार तड़के लिखा गया। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने बताया कि संदिग्ध का सुराग लगाने को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। आइएस समर्थक स्लीपिंग मॉड्यूल ने अंग्रेजी में लिखा था। इससे अनुमान है कि वह पढ़ा-लिखा है, क्योंकि स्लोगन फ्लो में लिखा गया है।
Leave a comment