मथुरालीक्स…गिरिराज जी की जय हो, गोवर्धन महाराज की जय हो, जय श्री राधे…देवशयनी एकादशी पर मुड़िया पूर्णिमा मेला में गोवर्धन परिक्रमा लगाने के लिए उमड़ने लगी आस्था. हर ओर गिरिराज जी के जयकारों की गूंज
गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला अपनी रंगत में आने लगा है.4 जुलाई से यह मेला शुरू हो गया है और इसमें अब आस्था का सैलाब भी उमड़ रहा है. रविवार को देवशयनी एकादशी पर परिक्रमा देने वालों की भीड़ उमड़ी. रात से ही गिरिराज जी के जयकारें पूरे गोवर्धन में गूंज रहे थे. वहीं प्रशासन का अनुमान है कि इस बाद करीब दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे. ऐसे में मेला की तैयारियों कोल ेकर सुरक्षा की दृष्टि से कुंड व सरोवर की बैरिकेडिंग करा दी गई है.