आगरालीक्स…भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 337 रन से हराया. आकाशदीप ने झटके छह विकेट. सीरीज 1—1 से बराबर
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 337 रन से करारी शिकस्त दी है. इसी के साथ भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को 1—1 से बराबर कर लिया है. भारत की ओर से आकाशदीप ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए छह अंग्रेज बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं सिराज, जडेजा, प्रसिद्ध और वाशिंगटन सुंदर को एक—एक विकेट मिले.कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया था. रविवार को मैच के अंतिम दिन भारत ने इंग्लैंड को 271 रन पर आलआउट कर यह टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने सर्वाधिक 88 रन बनाए. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन की रिकॉर्ड पारी खेली.