नई दिल्लीलीक्स…दुनिया के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए मुकेश अंबानी. एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर..जानें अदाणी का हाल
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं. इसके पीछे कारण पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ने से मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक लाख करोड़ रुपये की गिरावट है. वहीं सूची में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर श्ख्स बने हुए हैं. उनकी कुल संपत्ति में 82 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है और यह 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. वहीं अगर सबसे अमीर महिलाओं की सूची देखी जाएगी तोएचसीएल की रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं. उनकी कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये हैं और वह दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला हैं.
अंबानी एशिया में अभी भी सबसे अमीर
लिस्ट के अनुसार अंबानी अभी भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वहीं मुकेश अंबानी के बाद गौतम अदाणी दूसरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति् हैं.