आगरालीक्स…. आगरा में मतदान के लिए जा रहे हैं तो अपना मोबाइल घर पर छोड़ दें या अपनी गाड़ी में रख दें क्योंकि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। ये हैं नियम।

आगरा में आज नगर निगम में मेयर और पार्षद, जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। शाम छह बजे तक मतदान होगा। 1505 केंद्रों पर मतदान होगा।
मोबाइल पर रोक
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक है। इसके साथ ही वाहन 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे, बुजुर्ग मतदाता को केंद्र के सामने तक छोड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी, भड़काउ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।