आगरालीक्स ….आगरा में कुत्तों के साथ ही बिल्ली और चूहा भी लोगों को काट रहे हैं, जानें चूहा और बिल्ली के काटने पर क्या करें।

आगरा में जिला अस्पताल में कुत्ता और बंदरों के काटने पर लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। अप्रैल में 3878 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। एआरवी ओपीडी प्रभारी डॉ. केसी धाकड़ का कहना है कि कुत्ता और बंदर के बाद चूहे और बिल्ली के काटने पर भी लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। चूहा और बिल्ली के काटने पर 32 लोगों के वैक्सीन लगाई गई है।
चूहा और बिल्ली के काटने पर भी वैक्सीन लगवाएं
विशेषज्ञों का कहना है कि रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई जाती है। चूहा और बिल्ली भी काट रहे हैं तो वैक्सीन लगवा लें।